

॥ सेवा परमो धर्मः ॥
आपकी आवाज, आपका अधिकार !!
वर्ष 2019 से जनप्रतिनिधियों के सशक्तिकरण अभियान के तहत एकमात्र प्रभावी सामाजिक संगठन,,!!
- पंजीकृत संगठन
- सभी जाति-धर्म के लिए
- स्थापना 2019
॥ हमारा परिचय ॥
गाँव से राष्ट्र तक, सेवा का संकल्प
प्रिय वार्ड पंच एवं पार्षद साथियों,लोकतंत्र की सबसे मजबूत कड़ी आप हैं। जनता और सरकार के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का कार्य वार्ड पंच एवं पार्षद ही करते हैं। आपके अथक प्रयासों और जन सेवा की भावना के बावजूद, प्रशासनिक जटिलताओं तथा अधिकारों के सीमित क्रियान्वयन के कारण अक्सर आपको उपेक्षा का सामना करना पड़ता है।
राष्ट्रीय पंच संघ मोर्चा का उद्देश्य:देश भर के वार्ड पंचों एवं पार्षदों को संगठित कर उनके अधिकारों, सम्मान और सशक्तिकरण के लिए संघर्ष करना है।
एकता
सभी जाति, धर्म और वर्ग एक साथ
सेवा
बिना स्वार्थ, हर ज़रूरतमंद तक
ईमानदारी
पारदर्शी और जवाबदेह कार्य

॥ हमारी मांगें ॥
हमारा संकल्प और प्रमुख मांगें
उचित वेतन एवं पेंशन
जिस प्रकार विधायक और सांसद को वेतन तथा कार्यकाल पूर्ण होने के बाद पेंशन की सुविधा प्राप्त होती है, उसी प्रकार वार्ड पंच एवं पार्षदों को भी उचित वेतन एवं आजीवन पेंशन की व्यवस्था की जाए।
निःशुल्क यात्रा सुविधा
कार्यकाल के दौरान सभी वार्ड पंचों एवं पार्षदों को राज्य पथ परिवहन निगम की बसों में निःशुल्क यात्रा पास प्रदान किया जाए।
स्वास्थ्य सुरक्षा
प्रतिनिधियों के लिए विशेष चिकित्सा कार्ड जारी किया जाए, जिसके माध्यम से राज्य के सरकारी एवं निजी अस्पतालों में निःशुल्क या कैशलेस उपचार उपलब्ध हो।
शिक्षा एवं स्वरोजगार सहायता
प्रतिनिधियों के बच्चों को शिक्षा के लिए विशेष सहायता प्रदान की जाए तथा उच्च शिक्षा पूर्ण होने के पश्चात स्वरोजगार एवं रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएं।
विकास में निर्णायक भागीदारी
प्रतिनिधि केवल चुनाव जीतने वाले जनप्रतिनिधि न रहें, बल्कि अपने क्षेत्र के विकास संबंधी निर्णयों में उनकी प्रभावी भागीदारी सुनिश्चित की जाए।
प्रशासनिक सहयोग एवं अधिकार
विकास कार्यों के निष्पादन में प्रशासनिक सहयोग, पारदर्शिता एवं अधिकार सुनिश्चित किए जाएं, ताकि वार्ड का समुचित विकास हो सके।
अधिकारों की रक्षा
प्रतिनिधियों को संविधान एवं कानून द्वारा प्राप्त अधिकारों को धरातल पर लागू करवाने हेतु प्रशासन के साथ समन्वय एवं आवश्यक संघर्ष किया जाएगा।
न्याय एवं सहायता
यदि किसी वार्ड प्रतिनिधि को विकास कार्य के निष्पादन में प्रशासनिक बाधाओं या उत्पीड़न का सामना करना पड़ता है, तो संगठन की ओर से कानूनी एवं वैधानिक सहयोग प्रदान किया जाएगा।
॥ हमारी टीम ॥
संगठन के पदाधिकारी
अनुभवी और समर्पित साथी, जो संगठन को दिशा देते हैं।
आइए, सेवा के इस अभियान से जुड़ें
सदस्यता फॉर्म भरें। आवेदन स्वीकार होते ही आपका सदस्य पहचान पत्र (ID कार्ड) सीधे आपके ई-मेल पर भेज दिया जाएगा।
- 1फॉर्म भरें
- 2आवेदन की जाँच
- 3ई-मेल पर ID कार्ड
॥ संपर्क करें ॥
हमसे मिलें या बात करें
किसी भी जानकारी या सहायता के लिए बेझिझक संपर्क करें।
कार्यालय का पता
379, एकता पथ, विद्युत नगर, अजमेर रोड, जयपुर, राजस्थान
